Dark Mode
  • Monday, 26 October 2026
Netanyahu को चुनाव जिताने के लिए ट्रंप लगा रहे जोर

Netanyahu को चुनाव जिताने के लिए ट्रंप लगा रहे जोर

तेलअवीव। इज़रायल में चल रहे चुनाव के बीच, सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी पार्टी और गठबंधन की जीत पर इस बार भी पूरा भरोसा नहीं दिख रहा है। ऐसे में, उन्होंने एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहारे की उम्मीद की है। ट्रंप पहले ही इजरायली लोगों को सार्वजनिक रूप से अपना संदेश दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर नेतन्याहू हारते हैं, तो दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, पूर्व अपील के बावजूद नेतन्याहू को जीत से पिछड़ने का डर सता रहा है, जिसके चलते उन्होंने पिछले तीन दिनों में ट्रंप से दो बार फोन पर बात कर और अधिक समर्थन की मांग की है। इस मामले से वाकिफ अमेरिकी और इजरायली सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, व्हाइट हाउस ने नेतन्याहू की इस कोशिश को हताशा की निशानी के रूप में देखा है, जो दर्शाता है कि इजरायली प्रधानमंत्री चुनावी दौड़ में खुद को पिछड़ता महसूस कर रहे हैं। वहीं, नेतन्याहू की पार्टी के प्रवक्ता नेटा मोल्चो ने इन दावों से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप से हाल के दिनों में या उनके समर्थन वाले बयान से पहले कोई मदद नहीं मांगी थी।


गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही इजरायली चुनाव में नेतन्याहू का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेतन्याहू के समर्थन में बात रखी थी, जिसमें इजरायली लोगों के लिए यह एक चेतावनी के तौर पर कहा गया था कि अगर नेतन्याहू चुनाव हारते हैं, तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, इसके बाद भी नेतन्याहू ने ट्रंप से और समर्थन करने का आग्रह किया। इजरायली सूत्रों ने बताया कि नेतन्याहू ने सुझाव दिया था कि ट्रंप इजरायली पत्रकारों से फोन पर बात करें और चुनाव अभियान के लिए अपना समर्थन जताएं। इसी दौरान इजरायली प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी फोन किया था, लेकिन इस बातचीत के बाद पीएम मोदी की तरफ से इजरायली चुनाव के लिए किसी तरह का संदेश जारी नहीं किया गया। यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू चुनाव में विदेशी नेताओं के साथ अपने संबंधों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने इजरायल की इमारतों पर पीएम मोदी, ट्रंप और अन्य नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें वाले पोस्टर लगवाए थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!