Dark Mode
  • Saturday, 24 October 2026
भड़के Netanyahu बोले- वेस्ट बैंक में घर-घर जाकर देंगे जवाब दो इजरायली सैनिकों की मौत के बाद तनाव

भड़के Netanyahu बोले- वेस्ट बैंक में घर-घर जाकर देंगे जवाब दो इजरायली सैनिकों की मौत के बाद तनाव

तेलअवीव। इजरायल के वेस्ट बैंक में हाल ही में हुए एक हमले में दो इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव को एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले का घर-घर जाकर जवाब देने का कड़ा ऐलान किया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब इजरायल में आम चुनाव होने वाले हैं, और नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि चुनाव उन्हें कमजोर समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर से जंग के हालात बनते जा रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला वेस्ट बैंक के हेब्रोन शहर के बाहर येहुदा जंक्शन पर हुआ। हमलावरों ने यहां तैनात इजरायली सेना के जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 23 वर्षीय सार्जेंट रॉन और 20 वर्षीय सार्जेंट युवल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए। इजरायली सेना ने बताया कि दोनों हमलावर हेब्रोन शहर के ही रहने वाले थे और घटनास्थल पर हुई जवाबी कार्रवाई में मारे गए।

सेना के मुताबिक, हमलावरों ने लगभग 20 मिनट तक गोलीबारी की, लेकिन सैनिकों ने उन्हें नागरिकों की ओर बढ़ने से रोक दिया और आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उनके कार्यालय ने सुरक्षा बलों को हेब्रोन की तत्काल घेराबंदी करने और पूरे वेस्ट बैंक को पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए। नेतन्याहू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इजरायल हेब्रोन के उस इलाके में एक बड़ा आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाकर जवाबी कार्रवाई करेगा, जहां ये हमलावर रहते थे। उन्होंने शपथ ली कि हम वहां रहने वाले लोगों को हटाएंगे, घर-घर जाकर तलाशी लेंगे, हथियारों को जब्त करेंगे और आतंकवाद से जुड़े पूरे ढांचे को नष्ट कर देंगे। यह पूरा घटनाक्रम इजरायल में मंगलवार को होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले हुआ है। गाजा पट्टी में पहले ही इजरायली सेना की व्यापक कार्रवाई देखी जा चुकी है, लेकिन वेस्ट बैंक काफी हद तक बचा हुआ था। हालांकि, इस हमले के बाद वेस्ट बैंक में भी बड़ी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा सकता है। इजरायली सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान उसे कमजोर समझने की भूल न की जाए और वह अपने दुश्मनों पर हमला करने से नहीं हिचकेगी। अब देखना होगा कि इजरायल की जनता इस घटनाक्रम पर नेतन्याहू को लेकर क्या फैसला लेती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!