Mumbai Indians ने रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच बनाया
मुम्बई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए पूर्व क्रिकेटर रोबित उथप्पा को बल्लेबाजी कोच बनाया है। मुंबई इंडियंस ने अपने एक बयान में कहा है कि उथप्पा ने आईपीएल के पहले सत्र (2008) में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। इसलिए कोच के तौर पर टीम से जुड़ना उनकी लिए घर वापसी जैसा है।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिय में लिखा, हमारे पहले सत्र का हिस्सा बनने से लेकर अब अपार अनुभव के साथ लेकर वापसी कर रहे रॉबिन के आने से टीम बेहतर होगी। उथप्पा युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने की स्पष्ट योजना के साथ टीम से जुड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस में आपका फिर से स्वागत है रॉबिन। इस घोषणा से साफ होता है कि फ्रेंचाइजी उथप्पा के अनुभव और खेल की गहरी समझ का लाभ उठाना चाहती है, विशेषकर युवा प्रतिभाओं को निखारने में।
गौरतलब है कि उथप्पा अपनी क्लासिक और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, उनका आईपीएल करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए अहम भूमिकाएं निभाईं और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद उथप्पा कमेंट्री और क्रिकेट विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय थे। बल्लेबाजी कोच के रूप में उनकी नियुक्ति मुंबई इंडियंस की उस रणनीति का हिस्सा है जिसमें पूर्व खिलाड़ी और अनुभवी क्रिकेटरों को महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी जा रही हैं। उनका अनुभव, खासकर टी20 क्रिकेट में दबाव वाली परिस्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता, टीम के युवा बल्लेबाजों के लिए अमूल्य साबित हो सकती है।
उथप्पा की यह नियुक्ति मुंबई इंडियंस में चल रहे बड़े पैमाने पर कोचिंग स्टाफ में बदलाव का भी हिस्सा है। फ्रेंचाइजी ने हाल के दिनों में अपने कई प्रमुख कोचिंग पदों में फेरबदल किया है। गुरुवार को ही, मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे, साथ ही फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन से भी नाता तोड़ दिया था। पिछले हफ्ते, टीम ने अपने पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच के रूप में पदोन्नत किया था, जिन्होंने माहेला जयवर्धने की जगह ली थी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!