Dark Mode
  • Tuesday, 27 October 2026
अपेक्षाओं के दबाव से प्रभवित हो रही Vaibhav की बल्लेबाजी

अपेक्षाओं के दबाव से प्रभवित हो रही Vaibhav की बल्लेबाजी

मुम्बई। 15 साल के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर अपेक्षाओं का दबाव बढ़ता जा रहा है । इससे उनके प्रद्रशन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वैभव जितनी तेजी से आगे आये हैं। उससे उनसे काफी उममीदे जग गयी हैं। वहीं जब वह उम्मीदों के अनुसार रन नहीं बना पाते हैं तब उनपर इसका दबाव देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरे टी20 मैच में वह रनों के लिए संघर्ष करते दिेखे। वहीं जब वह असफल हुए तो उनपर सवाल उठने लगे। इसके अलावा पिछले कुछ समय में उनका प्रदर्शन पहले की तरह नहीं रहा है और वह संघर्ष करते दिखे हैं। वैभव जब अपने स्वाभाविक अंदाज में मैदान पर उतरते हैं, तो उनका आक्रामक बल्लेबाजी विपक्षी टीम पर तुरंत दबाव बना देता है। उनकी यह निडरता, कुछ अलग कर दिखाने का अंदाज और खेल के प्रति समर्पण उन्हें अन्य प्रतिभाओं से अलग बनाता है।

वहीं आधुनिक क्रिकेट की तेजी से बदलती दुनिया में प्रसिद्धि, पैसा और लोकप्रियता जितनी रफ्तार से मिलती है, जिम्मेदारियों का बोझ भी उतनी ही तेजी से बढ़ जाता है। यह भारी भरकम बोझ और अपेक्षाओं का दबाव कई बार एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के स्वाभाविक खेल पर बुरी तरह हावी हो जाता है, जिससे उनकी प्रतिभा दबने लगती है।यहीं कुछ वैभव के साथ हो रहा है। कम उम्र में ही उन्हें जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं। उससे प्रशंसकों की उनसे उपेक्षा बढ़ गयी है। आईपीएल नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिलना, 440 गेंदों में 1,000 रन पूरे करने का गौरव, महज 11 गेंदों में विस्फोटक अर्धशतक जड़ना और एक सीजन में 72 छक्कों की आतिशबाजी उनके आक्रामक रुख और असाधारण क्षमता को दर्शाती है। इन शानदार उपलब्धियों ने उनसे उम्मीदों के आसमान छूने जैसी स्थिति पैदा कर दी है। परंतु यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि किसी भी खिलाड़ी की महानता का फैसला केवल कुछ रिकॉर्डों या आंकड़ों से नहीं होता। असली महानता उसके पूरे करियर की निरंतरता, उतार-चढ़ाव से उबरने और सबसे बढ़कर कठिन परिस्थितियों में शानदार वापसी करने की क्षमता से तय होती है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!