प्रतिबंध के कारण Big Bash League के पहले मैच से बाहर रहेंगी मेगन
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की की तेज गेंदबाज मेगन शट महिला बिग बैश लीग में 31 अक्टूबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर रहेंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मेगन को दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों को तोड़ने के कारण प्रतिबंधित कर दिया था। इसी कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए अंतिम टी20 मैच के लिए शामिल नहीं की गयी थीं हालाकि ये मैच हालांकि बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीएक के अनुसार मेगान ने दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का सही से पालन नहीं किया। साथ ही कहा कि मेगन को लेकर है कि यह मामला केवल एक घटना से जुड़ा है, जो प्रतियोगिता से बाहर के समय हुई थी। ये प्रदर्शन बेहतर करने वाली प्रतिंधित दवाओं के इस्तेमाल से जुड़ा मामला नहीं है हालांकि नियमों का पालन नहीं करने के कारण ही उन्हें निलंबित किया गया है। सीए के अनुसार क्रिकेटर से खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा से जुड़े दिशा-निर्देशों के तहत दवाओं के इस्तेमाल नहीं किया जबकि खिलाड़ियों को इन नियमों के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जाती है। ऐसे में हर खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वह दवाओं से जुड़े नियमों को समझे और उनका पालन करे।
वहीं शट ने भी इस फैसले को स्वीकार कर लिया है और अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को पूरी तरह स्वीकार करती हैं। साथ ही कहा कि वह मानकों पर खरा नहीं उतरने के लिए अपनी गलती मानती हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वह सभी नियमों का पालन सही से करें। मेगन ने यह भी माना कि प्रतियोगिता से बाहर हुई घटना होने और इसका खेल प्रदर्शन से संबंध नहीं होने के बावजूद दिशा-निर्देशों का पालन करना उनकी जिम्मेदारी थी। मेगन शट पर यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब उनका हाल में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसके बाद 31 अक्टूबर को महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स का सामना मेलबर्न स्टार्स से होना है। जिसमें प्रतिबंध के कारण मेगन नहीं खेल पायेंगी। सीए ने कहा है कि वह मेगन को जरूरी सहायता देता रहेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!