Dark Mode
  • Friday, 30 October 2026
Vaibhav की गेल से तुलना करने लगे हैं प्रशंसक

Vaibhav की गेल से तुलना करने लगे हैं प्रशंसक

मुम्बई/ भारतीय टीम के 15 साल के उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भले ही उन्होंने अभी तक केवल 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली हों पर तूफानी पारियों को देखकर क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल के शुरुआती दिनों की याद आने लगी है। जिससे इनकी शुरुआती 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों की तुलना भी होने लगी है। भारतीय शीर्ष क्रम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, वैभव को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने उसका लाभ उठाया है। उन्होंने इंग्लैंड में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर अपने को साबित किया। इसके बाद, उन्होंने एशियाई खेलों में भी अच्छा प्रद्रर्शन किया। उनका ये सिलसिला न्यूजीलैंड दौरे पर भी जारी है। अपने इतने छोटे से करियर में चार अलग-अलग देशों में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वैभव का भारत में अभी तक डेब्यू होना बाकी है, जो उनकी असाधारण क्षमता दिखाता है।


दूसरी ओर गेल को विस्फोटक बल्लेबाज कहा जाता था। वहीं वैभव भी निडर होकर गेंदबाजों की पिटाई करते है। अपने शुरुआती 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने 29.50 के औसत और 185.53 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से कुल 295 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शानदार अर्धशतक लगाये। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में उन्होंने 50.33 के औसत और 196.10 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाये, जिसमें 49 गेंदों पर 81 रन और 19 गेंदों पर 50 रन की दो तूफानी पारियां शामिल थीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो पारियों में उन्होंने 181.48 के स्ट्राइक रेट से 49 रन और इंग्लैंड के खिलाफ तीन पारियों में 168 के स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाये।


वहीं गेल ने अपनी पहली 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 37.60 के बेहतरीन औसत और 151.61 के स्ट्राइक रेट से कुल 376 रन बनाये थे। उनके नाम एक तूफानी शतक और तीन अर्धशतक दर्ज थे। 2007 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों पर उनकी 117 रनों की ऐतिहासिक पारी और 2009 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर 88 रनों की पारी उनके शुरुआती करियर की विस्फोटक झलक थी। इन 10 पारियों में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो पारियों में 187.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से 122 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन पारियों में 136.84 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे।आंकड़ों पर गौर करें तो, गेल रनों के मामले में (376 बनाम 295) और अर्धशतकीय/शतकीय पारियों की संख्या (4 बनाम 2) में वैभव से आगे रहे थे। उनका बल्लेबाजी औसत भी (37.60 बनाम 29.50) बेहतर था, जो यह दर्शाता है कि वह शुरुआती दौर में अधिक रन बनाने और बड़ी पारियां खेलने में सफल रहे। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव सूर्यवंशी (185.53 बनाम 151.61) ने गेल को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह अंतर वैभव की आधुनिक टी20 क्रिकेट के अनुकूल बेहद आक्रामक शैली और बिना समय गंवाए तेजी से रन बनाने की क्षमता को दर्शाता है। अब देखना है कि वैभव कहां तक पहुंचते हैं।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!