Dark Mode
  • Thursday, 22 October 2026
CM Dr. Yadav ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण में एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

CM Dr. Yadav ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण में एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश

भोपाल/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरण की जांच भोपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बुधवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर आग्रह किया था कि गत 30 सितंबर को भोपाल में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की जाए। ज्ञापन पत्र में उल्लेख किया गया है कि इस घटना से संपूर्ण प्रशासनिक समुदाय और समाज में गहरी चिंता व्याप्त है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में संगठन के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, आईएएस वीएस चौधरी कोलसानी आदि उपस्थित थे।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!