सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की सूची में Activa पहले स्थान पर
नई दिल्ली। सितंबर 2026 में भी दोपहिया बाजार में होंडा एक्टिवा का दबदबा कायम रहा। एक्टिवा स्कूटर देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की सूची में प्रथम स्थान पर रही। सितंबर महीने में इसकी कुल 3,52,271 यूनिट बिकीं, जो सितंबर 2025 की 2,37,716 यूनिट के मुकाबले 48.19 प्रतिशत अधिक हैं। टॉप-10 स्कूटरों की कुल बिक्री में एक्टिवा की हिस्सेदारी करीब 41.82 प्रतिशत रही। बिक्री की सूची में दूसरे स्थान पर टीवीएस जुपिटर रहा। सितंबर में इसकी 1,54,725 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 8.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। तीसरे स्थान पर सुजुकी एक्सेस ने जगह बनाई। इसकी कुल 71,928 यूनिट बिकीं, जो सालाना आधार पर 0.43 प्रतिशत कम हैं। चौथे स्थान पर टीवीएस आईक्यूब रहा, जिसकी 45,320 यूनिट बिकीं। इसकी बिक्री में 47.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बजाज चेतक 42,394 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसकी बिक्री सालाना आधार पर 38.73 प्रतिशत बढ़ी। हीरो डेस्टिनी 125 की 41,839 यूनिट बिकीं और इसकी बिक्री में 92.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
टीवीएस एनटॉर्क की 47,955 यूनिट बिकीं, जबकि होंडा डियो की बिक्री 29,160 यूनिट रही। हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की 28,862 यूनिट बिकीं और सुजुकी बर्गमैन की 27,839 यूनिट बिक्री के साथ सूची में जगह बनी। कुल मिलाकर, सितंबर 2026 में शीर्ष-10 स्कूटरों की बिक्री बढ़कर 8,42,293 यूनिट हो गई, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 6,35,860 यूनिट था। इस तरह सालाना आधार पर कुल बिक्री में 32.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!