Dark Mode
  • Thursday, 05 November 2026
Kuldeep को अवसर नहीं मिलने पर मनिंदर ने उठाये सवाल

Kuldeep को अवसर नहीं मिलने पर मनिंदर ने उठाये सवाल

चंडीगढ। गुजरे जमाने के दिग्गज स्पिनर रहे मनिंदर सिंह ने कुलदीप यादव की लगातार उपेक्षा पर सवाल उठाये हैं। मनिंदर ने कहा है कि कुलदीप को किस कारण अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया जा रहा है ये समझ से परे है। मनिंदर के अनुसार कुलदीप का प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है। इस पूर्व क्रिकेटर के अनुसार लगता है कि टीम प्रबंधन को उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा नहीं है, इसी वजह से उन्हें हर प्रारुप में काफी कम मौके मिल रहे हैं।


आंकड़ों पर नजर डालें तो कुलदीप ने अपने एकदिवसीय करियर में 124 मैचों में 201 विकेट लिए हैं, जो मौजूदा भारतीय टीम के किसी भी अन्य गेंदबाज से अधिक हैं। इसके बावजूद, न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला। आम तौर पर उपमहाद्वीप के बाहर टीम संतुलन की बात कहते हुए कुलदीप को बाहर रखा जाता है। इसके तहत मुख्य कोच गौतम गंभीर नंबर 8 तक बल्लेबाजी वाली टीम को प्राथमिकता दे रहे हैं। हार्दिक के नहीं होने के कारण भारत ने आमतौर पर तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को रखा है। इसी कार पिछले दो साल में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देश) में खेले गए 35 मुकाबलों में से कुलदीप सिर्फ तीन में ही खेल पाए हैं।


मनिंदर ने कहा कि कुलदीप एकदिवसीय और टी20 के लिए सबसे अच्छे गेंदबाज हैं पर इसके बाद भी उनको जगह नहीं मिल रही है। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में भी प्रभावी रहेंगी। उन्होंने इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज का उदाहरण दिया, जहाँ उनका मानना था कि अगर कुलदीप को अवसर मिलता हो तो भारत वह सीरीज 3-1 से जीत जाता। मनिंदर ने कुलदीप की तुलना पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मुरली कार्तिक से भी की, जिन्हें कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का पूरा भरोसा नहीं मिल पाया था। मनिंदर का मानना है कि कुलदीप यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!