Gwalior में महिला आयोग की संयुक्त बैंच में 30 प्रकरणों की सुनवाई महिला प्रताड़ना
दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न मामलों में आवेदक एवं अनावेदक पक्षों की सुनी गई बात
ग्वालियर/ मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच का आयोजन आज ग्वालियर में किया गया। संयुक्त बैंच के समक्ष जिले से संबंधित कुल 30 प्रकरण सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए गए। आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सदस्य साधना स्थापक एवं सचिव सुरेश तोमर ने प्रकरणों में आवेदक एवं अनावेदक दोनों पक्षों की बात सुनी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्रकरणों में नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सुनवाई के दौरान प्रस्तुत प्रकरणों में महिला प्रताड़ना के 13, दहेज प्रताड़ना के 6, बलात्कार के 2, मानसिक प्रताड़ना का 1, हिंसा का 1, कार्यस्थल प्रताड़ना का 1, पारिवारिक विवाद का 1, यौन शोषण का 1 तथा अन्य 2 प्रकरण शामिल रहे। संयुक्त बैंच की सुनवाई के दौरान महिलाओं की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी गई तथा प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!