Tomato, Potato And Onion के दाम बढऩे से आम आदमी पर महंगाई की मार
शाकाहारी थाली पर महंगाई की मार, मांसाहारी हुई सस्ती
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पर महंगाई की मार भी जमकर पड़ी है। खासकर उन लोगों पर जो शाकाहारी हैं। भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत मई में (सालाना आधार पर) 9 प्रतिशत बढक़र 27.8 रुपए हो गई है। पिछले साल मई 2023 में वेज थाली की कीमत 25.5 रुपए थी। क्रिसिल ने गुरुवार को जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत में पिछले महीने अप्रैल की तुलना में मई में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। अप्रैल में वेज थाली की कीमत 27.4 रुपए थी। वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत मई में सालाना आधार पर 7प्रतिशत गिरकर 55.9 रुपए हो गई है। पिछले साल मई 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 59.9 रुपए थी। क्रिसिल ने नॉर्थ, साउथ, ईस्ट और वेस्ट इंडिया में मौजूदा फूड कीमतों के आधार पर घर में थाली तैयार करने की एवरेज कॉस्ट कैलकुलेट की है। मंथली चेंज से आम आदमी के खर्च पर असर पड़ता है। क्रिसिल के डेटा से अनाज, दालें, ब्रॉयलर्स (चिकन), सब्जियां, मसाले, एडिबल ऑयल और कुकिंग गैस सहित उन सामग्रियों का भी पता चलता है, जो थाली की कीमत में बदलाव लाते हैं। वेज थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होता है।
वहीं नॉन-वेज थाली के लिए दाल की जगह चिकन को शामिल किया गया है। प्याज पर सबसे अधिक महंगाई की मार क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर टमाटर (39 प्रतिशत), आलू (41 प्रतिशत) और प्याज (46 प्रतिशत) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वेज थाली की कॉस्ट में ये ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर चावल (13 प्रतिशत) और दालों (21 प्रतिशत) की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्रिसिल ने बताया कि जीरा, मिर्च और वेजिटेबल ऑयल की कीमतों में गिरावट के कारण वेज थाली की कीमत में और ग्रोथ देखने को नहीं मिली। जीरे की कीमत में 37प्रतिशत, मिर्च में 25प्रतिशत और वेजिटेबल ऑयल की प्राइस में 8प्रतिशत की गिरावट आई है। चिकन के भाव में 16 प्रतिशत की कमी वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में ये गिरावट ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की कमी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50प्रतिशत हिस्सेदारी होती है। वहीं अप्रैल में 56.3 रुपए की तुलना में नॉन-वेज थाली तैयार करने की लागत में 1 प्रतिशत की कमी आई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recent Posts
dd
- Post By News
- October 22, 2026