Dark Mode
  • Sunday, 06 September 2026
Kashmir के सेब तो खूब खाए अब मुजफ्फरपुर का सेब खाकर देखें

Kashmir के सेब तो खूब खाए अब मुजफ्फरपुर का सेब खाकर देखें

बिहार के किसान ने भीषण गर्मी में उगाए सेब और सभी को किया हैरान

मुजफ्फरपुर। सेब जो हमारी सेहत को भी बेहतर बनाता है। इसलिए डॉक्टर रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब की खेली ज्यादा तरह कश्मीर, शिमला और हिमाचल प्रदेश में होती है लेकिन अब बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के गन्नीपुर बेझा गांव के एक किसान रामनंदन प्रसाद अनोखी खेती के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने भीषण गर्मी वाले इलाके में सेब की खेती कर सफलता हासिल की है और लाखों रुपए कमा भी रहे हैं। गणित में एमएससी करने वाले रामनंदन ने सरकारी नौकरी न कर खेती को ज्यादा तरजीह दी। उन्होंने तीन साल पहले सेब के बागान लगाए और आज वे अन्ना और एचआरएमएन99 किस्म के सेब की खेती रहे हैं जो 50 डिग्री तक तापमान सहन कर सकते हैं। दरअसल, सेब की खेती अमूमन ठंडे प्रदेश कश्मीर, शिमला, हिमाचल प्रदेश जैसे स्थानों पर ही की जाती है, लेकिन मुजफ्फरपुर के रामनंदन ने इस भीषण गर्मी में भी सेब ऊगा कर लाखों रुपए कमा रहे हैं।

रामनंदन ने तीन साल पहले पारंपरिक खेती छोड़ कर सेब के बागान लगाए, जिसमें सेब आने लगे हैं, जिसकी डिमांड मार्केट में काफी है। जानकारी के मुताबिक पहले साल में ही उनके 100 पौधों से दस क्विंटल सेब की पैदावार हुई है। उनका अनुमान है कि जैसे-जैसे पौधे बड़े होंगे, पैदावार बढ़ती जाएगी और पांच साल में एक पेड़ 50 किलो सेब देने लगेगा। रामनंदन जैविक खाद और सिंचाई पर अधिक ध्यान देते हैं। वे किसानों को सेब की खेती के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं और उन्हें ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, रामनंदन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के तहत भी काम कर रहे हैं, जहां वे कई प्रकार के फल उगाते हैं। उन्होंने कश्मीर जाकर सेब की खेती देखी और वहां से पौधे लाकर अपने खेत में लगाए। रामनंदन का मानना है कि सेब की खेती में अच्छी संभावनाएं हैं और किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!