व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी Zakaria ट्रंप की करीबी और भरोसेमंद सहयोगी
- केटी ने अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में प्रवक्ता और उप सहायक सचिव रहीं
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आने वाली केटी जकारिया इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने उन्हें व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी बनाया है। वह इस पद पर कैरोलिन लेविट की जगह लेंगी। केटी पेशे से वकील हैं और अमेरिकी राजनीति और मीडिया जगत में कंजर्वेटिव कम्युनिकेटर के रूप में पहचान बना चुकी हैं। केटी जकारिया को ट्रंप का करीबी और भरोसेमंद सहयोगी बताया जाता है।
ट्रंप ने उनकी नियुक्ति की घोषणा सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर की। उनके मुताबिक केटी प्रशासन की नीतियों और फैसलों को मीडिया और जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी का काम राष्ट्रपति और प्रशासन के विचारों को मीडिया के सामने रखना, नियमित प्रेस ब्रीफिंग करना और पत्रकारों के सवालों का जवाब देना होता है। जकारिया की शैक्षणिक पृष्ठभूमि कानून और राजनीति से जुड़ी है। उन्होंने कैलिफोर्निया स्थित पेपरडाइन यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद इसी विश्वविद्यालय के कारूसो स्कूल ऑफ लॉ से कानून की डिग्री हासिल की। व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले केटी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में वरिष्ठ संचार सलाहकार के तौर पर काम कर चुकी हैं। यह कंपनी ट्रुथ सोशल मंच का संचालन करती है। इस भूमिका में उन्हें ट्रंप के राजनीतिक संदेशों और संचार रणनीति से जुड़े काम करने का अनुभव मिला।
वर्ष 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान में भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि उन्होंने कई अहम राज्यों में संचार संबंधी जिम्मेदारियां संभाली थीं, जहां चुनावी मुकाबला कड़ा माना जा रहा था। इसके अलावा केटी ने अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में भी प्रवक्ता और उप सहायक सचिव के रूप में काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मार्च 2026 में इस जिम्मेदारी से अलग होने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक केटी जकारिया की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद की भूमिका काफी अहम है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!