Dark Mode
  • Sunday, 01 November 2026
Shahrukh Khan को टक्कर देने वाला तरस रहा हिट रोल को

Shahrukh Khan को टक्कर देने वाला तरस रहा हिट रोल को

  • लुक से जीता था सबका दिल

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से अच्छी खासी वाहवाही लूटी। लेकिन एक फिल्म के बाद उनका करियर मानों खत्म सा हो गया। ऐसा नहीं है कि और फिल्मों में मौका नहीं मिला, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। ऐसे ही चॉकलेटी हीरो जिहोने 26 साल पहले शाहरुख खान की फिल्म से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की और उन्हें जबरदस्त टक्कर भी दी। लेकिन अफसोस आज उन्हें बॉलीवुड के महाफ्लॉप एक्टर में गिना जाता है। एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री 50 की उम्र पार कर चुके है। अपूर्व आजकल हिंदी सिनेमा से कोषों दूर है। हालांकि वे अभी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। अपूर्व ने शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म परदेस से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। परदेस एक रोमांटिक ड्रामा म्यूजिकल फिल्म थी जिसका निर्देशन निर्माण और सह-लेखन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में अपूर्व ने राजीव का रोल प्ले किया था। वह महिमा चौधरी के मंगेतर बने थे और विलेन भी थे। यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में कई बार अपूर्व और शाहरुख भिड़ते हुए देखे गए थे। परदेश में उनका लुक और स्टाइल शाहरुख खान पर भारी पड़ गया था। इस फिल्म से अपूर्व दर्शकों पर छा गए थे।

फिल्म उनकी एक्टिंग देख लोगों को लगा कि बॉलीवुड को एक सुपरस्टार मिल गया है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद अपूर्व की और भी फिल्में रिलीज हुई। लेकिन वे सभी बुरी तरह से पिट गईं। इस फिल्म के बाद अपूर्व करीब 26 साल से एक हिट को तरस रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, अपूर्व की शादी टीवी एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी से साथ हुई है। दोनों की पहली मुलाकात क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस सीरियल में साथ काम किया और वहीं से दोनों के बीच दोस्ती और प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों कुछ वर्षों तक डेट करने के बाद साल 2004 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के पूरे 18 साल बाद अपूर्व और शिल्पा को एक बेटी हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!