राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत, आज कालीपीठ की ओर बढ़ेगी पदयात्रा
राजगढ़। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" का गत रात्रि राजगढ़ नगर प्रवेश पर समस्त सनातन धर्मावलम्बियों एवं स्थानीय नागरिकों ने ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह सहित समस्त पदयात्रियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के उत्साह एवं जनसमर्थन से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया।सत्य, धर्म, सद्भाव और सनातन संस्कृति के स्वाभिमान की रक्षा तथा धार्मिक स्थलों पर चंदे एवं चढ़ावे के उपयोग में पारदर्शिता के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से निकाली जा रही यह पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या की ओर निरंतर अग्रसर है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिग्विजय सिंह जी राजगढ़ स्थित माँ जालपा देवी मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात राजगढ़ से पदयात्रा प्रारंभ होगी। पदयात्रा नेवज नदी होते हुए श्री राम देवरा जी मंदिर परिसर (तँवर समाज) पहुँचेगी, जहाँ दोपहर 1:00 बजे यात्रियों के भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था रहेगी। दोपहर 3:00 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होकर ग्राम दफ्तरी, ग्राम कलीखेड़ा, टांड़ी कला जोड़ एवं ग्राम हिरण खेड़ा से होते हुए ग्राम कालीपीठ पहुँचेगी। यहाँ श्री हनुमान मंदिर में विधिवत आरती एवं पूजन किया जाएगा।
यात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था श्री बाल गोपाल विद्या मंदिर स्कूल, ग्राम कालीपीठ, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में रहेगी। दिग्विजय सिंह जी ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्मावलम्बियों, धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर सत्य, सद्भाव, धार्मिक आस्था और सनातन स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!