Dark Mode
  • Sunday, 01 November 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर Sonu ने जताई चिंता

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर Sonu ने जताई चिंता

मुंबई। बालीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद अपनी अपकमिंग फिल्म फतेह के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति, युवाओं में नशे की लत और कई अन्य अहम मुद्दों पर अपनी राय दी। सोनू सूद की फिल्म फतेह में उनकी भूमिका के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिज और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म सोनू सूद के निर्देशन में बन रही है और 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मीडिया से बातचीत करते हुए सोनू सूद ने शहर की तारीफ की और कहा, “यह काफी अच्छी बात है। यहां आकर अच्छा लगता है। इंदौर एक अच्छा संदेश दे सकता है।” इसके बाद सोनू सूद इंदौर से उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी फिल्म ‘फतेह’ की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। सोनू सूद ने अपनी फिल्म फतेह के बारे में बात करते हुए कहा, “फतेह 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिल्म आम जनता की समस्याओं पर आधारित है। हम चाहते हैं कि यह फिल्म सफल हो, इसलिए यहां बाबा महाकाल के दर्शन करने और सफलता के लिए प्रार्थना करने आया हूं।” फिल्म के प्रमोशन के दौरान नशे की लत पर भी सूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी समस्या है, और युवाओं को इससे बचाना बेहद जरूरी है।” सोनू सूद ने बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र घोषित करने के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से हिंदू भाइयों की सपोर्ट में खड़ा हूं और आगे भी हमेशा खड़ा रहूंगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!