Dark Mode
  • Saturday, 29 August 2026
फिल्म Kantha की रिलीज डेट की घोषणा, 14 नवंबर को होगी रिलीज

फिल्म Kantha की रिलीज डेट की घोषणा, 14 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांथा’ की रिलीज डेट की घोषणा निर्माताओं ने की। दक्षिण की फिल्मों के अभिनेता दुलकर सलमान की यह फिल्म अब 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पीरियड ड्रामा निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज की है, जिसमें दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। कांथा 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं। फिल्म पहले 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे ‘लोका’ फिल्म के कारण टाल दिया गया। चूंकि ‘लोका’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, इसलिए मेकर्स ने ‘कांथा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी। कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने फैंस में उत्साह भर दिया। पहले इस फिल्म का नाम ‘सांथा’ था, लेकिन टीजर में नाम बदलकर ‘कांथा’ कर दिया गया। ‘कांथा’ तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है।

यह फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को पेश करेगी और स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (चेन्नई) का जीवन दर्शाएगी। दुलकर सलमान इस महान अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर सलमान की वेफेरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द हंट फॉर वीरप्पन’ के लिए जाने जाते हैं। शुरुआत में दुलकर सलमान केवल अभिनेता के रूप में जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!