Dark Mode
  • Sunday, 01 November 2026
डॉन 3 में Ranveer Singh निभाएंगे नए Don का किरदार 

डॉन 3 में Ranveer Singh निभाएंगे नए Don का किरदार 

रणवीर सिंह ने पहना नए डॉन का ताज, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित होगी प्रतिष्ठित डॉन फ्रेंचाइजीअपने आकर्षक लुक, बेमिसाल प्रतिभा और यादगार प्रदर्शन देने वाले, रणवीर सिंह 2025 की बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक में एक कमाल के किरदार के साथ नई भूमिका में कदम रखने के लिए तैयार हैं। ‘डॉन सीरीज़ हमेशा दिलचस्प कहानियों, जबरदस्त रोमांचक एक्शन और ना भूलने वाले क्षणों से भरी रही है और रणवीर सिंह की बहुमुखी प्रतिभा इस प्रतिष्ठित भूमिका के लिए बिल्कुल सही चॉइस है।

अपने किरदारों में गहराई और तीव्रता लाने की क्षमता के लिए जाने जानें वाले, रणवीर अपने से पहले आए लोगों की विरासत का सम्मान करते हुए, फ्रेंचाइजी पर एक ना मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह जाने माने फिल्म निर्माता फरहान अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे, जो इस फ्रेंचाइजी के साथ एक बार फिर निर्देशक की कमान संभालेंगे। एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!