Dark Mode
  • Saturday, 31 October 2026
Indira Gandhi की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंच नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Indira Gandhi की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंच नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

  • प्रियंका गांधी ने साझा की तस्वीर, पूरा देश कर रहा उन्हें याद

नई दिल्ली। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार सुबह इंदिरा गांधी मेमोरियल में आयोजित स्मरणोत्सव के दौरान सभी नेताओं ने शक्ति स्थल पर पहुंचकर दिवंगत प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।


कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने अपनी दादी की तारीफ करते हुए लिखा कि वे एक बेहद सुंदर महिला थीं, जो आसमान की तरह आजाद, समुद्र की तरह गहरी, धरती की तरह सहनशील और आग से भी अधिक तेजस्वी व्यक्तित्व की धनी थीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर इंदिरा गांधी के एक प्रेरक भाषण का अंश साझा किया। उस भाषण में इंदिरा गांधी ने कहा था कि जब तक उनके शरीर में सांस है, वे सेवा करती रहेंगी और उनके खून का एक-एक कतरा भारत को जीवित रखने के लिए समर्पित है। खड़गे ने अपने संदेश में इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया समर्पण तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान हमेशा देश की राष्ट्रीय चेतना में जीवंत रहेगा। उनका बलिदान और असीमित साहस देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का बड़ा स्रोत बना रहेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!