Dark Mode
  • Monday, 02 November 2026
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन में जुटे Kartik

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन में जुटे Kartik

मुंबई। अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन में बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे कार्तिक ने काम के बीच स्वाद से भरा एक खास ब्रेक लिया। गुजरात की मशहूर मिठाइयों का आनंद लेते हुए कार्तिक दिल के आकार की जलेबी और कुरकुरे फाफड़ा खाते नजर आए। कार्तिक आर्यन ने इस खास पल की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। वीडियो में वह दिल के शेप वाली जलेबी को दो हिस्सों में तोड़ते हैं और फिर मुस्कुराते हुए उसका स्वाद लेते दिखाई देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें वह मिठाई के साथ पोज़ देते हुए और फाफड़ा से सजी प्लेट दिखाते नजर आ रहे हैं। उनका यह देसी अंदाज़ फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। इस पोस्ट को कार्तिक ने खास कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने तलविंदर के गाने “तेनु ज़्यादा मोहब्बत कर बैठे” का जिक्र किया। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के साउंडट्रैक का हिस्सा है।

13 दिसंबर को रिलीज़ हुआ यह गाना प्यार के उस नाज़ुक और भावुक पहलू को दिखाता है, जिसमें मोहब्बत के साथ दर्द भी शामिल होता है। इस ट्रैक को लेकर कार्तिक पहले ही कह चुके हैं कि दिल टूटना भी “प्यार का एक रंग” है। ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आत्म-खोज की अपनी-अपनी यात्राओं के दौरान एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। हालांकि, पारिवारिक दबाव और सामाजिक बंदिशें उनके रिश्ते की कड़ी परीक्षा लेती हैं। रोमांस और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास अनुभव लेकर आने वाली है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!