Dark Mode
  • Saturday, 29 August 2026
‎Reliance ने राम भक्तों के लिए विशेष सेवाएं शुरू की

‎Reliance ने राम भक्तों के लिए विशेष सेवाएं शुरू की

अयोध्या। राम मं‎दिर प्राण प्र‎तिष्ठा को देखते हुए रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल ने राम भक्तों तथा तीर्थयात्रियों के लिए कई विशेष सेवाएं शुरू की हैं। सूत्रों ने बताया कि समूह की दूरसंचार शाखा जियो ने अयोध्या में अपने ट्रू4जी और स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क को अपग्रेड किया है। उन्नत व निर्बाध नेटवर्क के लिए शहर भर में अतिरिक्त टावर स्थापित किए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूरदर्शन के सहयोग से जियो टीवी, जियो टीवी प्लस और जियो न्यूज पर सीधा प्रसारण करेगा।

रिलायंस रिटेल पूरे अयोध्या में महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष रूप से स्थापित कियोस्क किए हैं जिससे आगंतुक, तीर्थयात्री और अन्य यात्री पानी पी सकते हैं। मुख्य मार्ग पर भित्तिचित्र लगाए गए हैं। अयोध्या में स्मार्ट बाज़ार तथा स्मार्ट पॉइंट स्टोर्स में आने वाले सभी आगंतुकों को दीये बांटे जाएंगे। श्रद्धालुओं को शहर में दुकानों के बाहर स्थापित कियोस्क पर चाय परोसी जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!