Dark Mode
पत्नी सोनिया मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा: Himesh Reshammiya

पत्नी सोनिया मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा: Himesh Reshammiya

मुंबई। अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर मशहूर गायक, संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने पत्नी सोनिया कपूर के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में हिमेश ने पत्नी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को बेहद खूबसूरत शब्दों में जाहिर किया। उनकी यह पोस्ट फैंस और मनोरंजन जगत के कई सितारों को काफी पसंद आ रही है। इंस्टाग्राम पर पत्नी सोनिया कपूर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए हिमेश ने लिखा कि उनकी पत्नी उनकी जिंदगी की हर धुन के पीछे की आत्मा हैं। उन्होंने शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सोनिया उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा हैं। गायक के इस रोमांटिक अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया और फैंस लगातार इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। पोस्ट पर कई फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। फिल्म निर्देशक फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, “हो जाए, मेजर।” वहीं म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं। गायिका अदिति शर्मा ने भी दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दी। गौरतलब है कि हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर ने 11 मई 2018 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।

यह समारोह मुंबई के अंधेरी स्थित हिमेश के लोखंडवाला वाले घर पर आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सोनिया कपूर से शादी हिमेश की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी कोमल रेशमिया से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा स्वयं है। करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2017 में अलग होने का फैसला लिया था। हिमेश रेशमिया बॉलीवुड के उन संगीतकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने अलग अंदाज और आवाज से संगीत जगत में खास पहचान बनाई। उन्होंने अब तक 1300 से ज्यादा गानों में संगीत दिया है और कई सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज भी दी है। संगीत के अलावा उन्होंने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा था। साल 2007 में फिल्म आपका सुरूर से उन्होंने अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद उन्होंने कर्ज, रेडियो और द एक्सपोज जैसी फिल्मों में काम किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!