IPL में पहले शतक के लिए विराट को करना पड़ा था आठ साल इंतजार
मुम्बई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं पर उन्हें भी अपना पहला शतक बनाने के लिए 8 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। विराट ने शुरुआत से अभी तक के सभी आईपीएल सत्र खेले हैं। इससे उनके नाम आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन, सबसे ज़्यादा अर्धशतक और शतक होने के साथ ही सबसे अधिक चौके भी हैं। इसके अलावा 300 से अधिक छक्के भी उनके नाम हैं हालांकि इसके बाद भी वह शुरुआती सत्रों में शतक नहीं लगा पाये थे। पहला शतक लगाने के बाद कोहली लगातार आगे बढ़ते गये हैं। विराट अपनी को पावर हिटिंग की जगह पर पारंपरिक अंदाज में खेलने के लिए जाना जात है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि टी20 प्रारुप में शतक लगाने के लिए केवल छक्कों की ही आवश्यकता नहीं, बल्कि क्रिकेट कौशल की जरुरत है। ऐसा नहीं था वहीं रन रन नहीं बना पा रहे थे।
वह अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दोनों स्तरों पर लगातार बड़ी पारियां खेल रहे थे पर उसे शतक में नहीं बदल पा रहे थे। उनका पहला शतक साल 2016 में आया। तब टीम का मुकाबला गुजरात लायंस से था। उस मैच में हालांकि विराट के शतक के बाद भी आरसीबी को हार झेलनी पड़ी। इसी सत्र में उन्होंने 973 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। अब तक, विराट के नाम आईपीएल में 8 शतक हैं, जो लीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं। वहीं उनके नाम 9,000 से अधिक रन हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!