Papua New Guinea में मिली चलती शार्क की अनोखी प्रजाति
लंदन। शार्क का नाम सुनते ही दिमाग में समुद्र के खतरनाक शिकारी की तस्वीर आती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी शार्क की पहचान की है जो तैरने के साथ-साथ चल भी सकती है। पापुआ न्यू गिनी में मिली इस नई प्रजाति को वॉकिंग शार्क कहा जा रहा है, जो अपने पेक्टोरल फिन (सामने वाले पंख) का इस्तेमाल पैरों की तरह करती है और कम पानी व कोरल रीफ के ऊपर आसानी से चलती है। पापुआ न्यू गिनी के मिल्ने बे क्षेत्र के लोग इस काडेडेकेडेवा (डॉग शार्क या आलसी शार्क) के नाम से जानते हैं। वैज्ञानिकों ने अब इसकी औपचारिक पहचान कर नई प्रजाति घोषित किया है। यह शार्क हेमीसीलियम जीनस का हिस्सा है। इस समूह की अब तक 9 प्रजातियां दर्ज थीं, जो अब बढ़कर 10 हो गई हैं। नई प्रजाति का नाम हेमिसाइलियम डडजोने रखा गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक क्रिस्टीन डजियन के सम्मान में है।
मार्च 2025 में वैज्ञानिकों की एक टीम मिल्ने बे में सर्वे कर रही थी, जब उन्हें लगभग एक मीटर गहरे पानी में यह अनोखी शार्क मिली। शुरुआत में टीम किसी और प्रजाति की तलाश में थी, लेकिन इस शार्क का रंग और शरीर पर बने छोटे डैश-जैसे निशान बाकी वॉकिंग शार्क से अलग थे। डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि यह पहले से ज्ञात किसी भी वॉकिंग शार्क से भिन्न है। यह शार्क अपने पेक्टोरल और पेल्विक फिन की मदद से समुद्र की सतह पर आगे बढ़ती है। कम ज्वार के समय, यह कम पानी और समुद्री घास वाले इलाकों में घूमते हुए छोटे जीवों को खाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह केवल मिल्ने बे इलाके में ही पाई जाती है। निवास स्थान में कमी और समुद्री किनारे के बदलावों से इसकी संख्या को खतरा है। अगर इसे बचाने के लिए कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रजाति हमेशा के लिए खत्म हो सकती है। यह खोज पापुआ न्यू गिनी की समृद्ध समुद्री जैव विविधता को भी उजागर करती है।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!