Dark Mode
Ukraine ने अपने ही विमान को मार गिराया

Ukraine ने अपने ही विमान को मार गिराया

मॉस्को। यूक्रेन के कैदियों से भरे विमान को यूक्रेन ने ही मार गिरया है। यह आरोप रुस ने लगाया है। रूस ने यूक्रेन पर उसके मिलिट्री प्लेन को मार गिराने का आरोप लगाया। रूस के इस आरोप के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेनी युद्धबंदियों की जिंदगी के साथ खेल रहा है। उनके रिश्तेदारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हालांकि, जेलेंस्की ने अपने संबोधन में रूसी दावों की पुष्टि या खंडन नहीं किया लेकिन उन्होंने इस हादसे की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की। बता दें कि रूस में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया था यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहा था( इस हादसे 65 युद्धबंदियों सहित 74 लोगों की मौत हो गई। रूस के बेलगोरोड के पास यह विमान हादसा हुआ था( बेलगोरोड यूक्रेनी बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है। हादसे के बाद रूस और यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।


बता दें कि यूक्रेन के 65 युद्धबंदियों को ले जा रहा विमान बेलगोरोड के पास हादसे का शिकार हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कीव ने इस विमान को मार गिराया है। मंत्रालय ने कहा कि विमान को उस समय मार गिराया गया जब वह यूक्रेन युद्धबंदियों को लाने के लिए बेलगोरोड के लिए उड़ान भर रहा था. विमान में 65 युद्धबंदियों के अलावा चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोग सवार थे। रूसी सेना ने कहा कि युद्धबंदियों को कैदियों की अदला-बदली के लिए इस क्षेत्र में ले जाया जा रहा था, तभी इस विमान को गिरा दिया गया। बता दें कि कैदियों की हालिया अदला-बदली यूएई की मध्यस्थता में इस महीने हुई थी। इसमें 230 यूक्रेनी युद्धबंदियों को 248 रूसी बंदियों के बदले में छोड़ा गया था। युद्ध शुरू होने के बाद लगभग पांच महीनों में यह पहला और 49वीं कैदियों की अदला-बदली थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!