Dark Mode
EVM को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र हो रहा है कमजोर : अखिलेश यादव

EVM को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र हो रहा है कमजोर : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीके और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव लोकतंत्र में विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए ज़रूरी है। तकनीकी के माध्यम से घपलों-घोटालों की ख़बर आम बात हो गयी है, तो फिर ईवीएम शक़ के घेरे से बाहर कैसे हो सकता है।’’ इसके साथ सपा प्रमुख ने जनता के अधिकार की बता करते हुए कहा, ‘‘देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीक़े और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है। इसी के आधार पर दुनिया के विकसित देशों ने ईवीएम के स्थान पर फिर से बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव कराना शुरू कर दिया है। बैलेट पेपर निर्वाचन की सत्यता का पुख्ता सबूत होता है।’’

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!