Dark Mode
  • Saturday, 29 August 2026
Ranveer के घर गूंजी किलकारी, दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

Ranveer के घर गूंजी किलकारी, दीपिका ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है। रणबीर के घर किलकारी गूंज गई हैं वह दोनों काफी खुश हैं। पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। रणवीर और दीपिका को बीती शाम मुंबई के एक अस्पताल में जाते देखा गया था। इसका वीडियो सामने आया था, तभी से उनके फैंस दीपिका की डिलीवरी के कयास लगा रहे थे। बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और बताया कि सितंबर में बेबी को जन्म देंगी। भयानी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के अगले दिन बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं।

अस्पताल में रणवीर और दीपिका की फैमिली मौजूद थी। दीपिका पादुकोण डिलीवरी से पहले 6 सितंबर को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले आशीर्वाद लिया और इस लाइफ चेंजिंग पलों की तैयारियां शुरू की. दोनों को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया था। दीपिका की डिलीवरी ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया, जो उनकी प्रेग्नेंसी को फेक बता रहे थे। दीपिका ने पिछले हफ्ते भी मैटरनिटी शूट की तस्वीरें शेयर कर इसका जवाब दे दिया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!