Ranveer Singh ने शुरू की प्रलय की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म प्रलय की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। यह एक एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड के संकट पर आधारित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर सेट है, जिसमें तबाही के बीच इंसानी जिंदगी को बचाने की लड़ाई दिखाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ की लोका फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रियल लोकेशन्स पर होगी शूटिंग, महीनों चला प्री-प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी और लुटेरे से पहचान बनाने वाले निर्देशक जय मेहता कर रहे हैं।
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म को रियलिस्टिक लुक देने के लिए मुंबई और आसपास की असली लोकेशन्स पर शूट किया जा रहा है। कैमरे के सामने शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की टीम ने कई महीनों तक काफी तकनीकी प्री-प्रोडक्शन पर काम किया है। लोका फेम कल्याणी प्रियदर्शन और जय मेहता की नई जोड़ी इस प्रोजेक्ट के जरिए रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम कर रही है। कल्याणी ने हाल ही में फिल्म लोका से काफी तारीफें बटोरी थीं। वहीं, निर्देशक जय मेहता, जिन्होंने हंसल मेहता के साथ मिलकर स्कैम 1992 का सह-निर्देशन किया था, इस बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर का अकेले निर्देशन संभाल रहे हैं। प्रलय का निर्माण अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज, हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं। धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट रणवीर सिंह की यह फिल्म उनकी हालिया रिलीज धुरंधर और इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज की बड़ी सफलता के बाद आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। धुरंधर में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आए थे।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!