नई रेंज रोवर लेकर घर पहुंचे Ranbir
रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रणबीर को उनकी पत्नी आलिया भट्ट को उनकी लिपस्टिक पर वाइप इट ऑफ कमेंट के लिए ट्रोल किया गया था। अब रणबीर ने 4 करोड़ की एक नई रेंज रोवर खरीदी है, इससे रणबीर फिर सुर्खियों में हैं। रणबीर को नई नई गाड़ियों का बहुत शौंक हैं। 16 अगस्त को, रणबीर ब्लैक कलर की चमचमाती नई शानदार रेंज रोवर घर लाए। रणबीर की नई गाड़ी पर फूल माला भी नजर आई जिससे यह पता लगता है कि रणबीर ने कार की पूजा भी करवाई है। न्यू पापा ने नई गाड़ी के साथ मीडिया को पोज दिए। रणबीर के पास लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट्स, ऑडी ए8एल, लैंड रोवर रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज बेंज एएमजी जी-63 गाड़ियां भी हैं।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!