Dark Mode
पेरिस फैशन वीक में Navya Naveli ने ‎‎रैंप पर ‎‎बिखेरा जलवा

पेरिस फैशन वीक में Navya Naveli ने ‎‎रैंप पर ‎‎बिखेरा जलवा

मुंबई। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने पे‎रिस फैशल वीक में जलवा ‎बिखेरा है। बताया जा रहा है ‎कि पहली बार वह किसी फैशन वीक के रैंप पर वॉक करती नजर आईं। इसका वीडियो उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने शेयर किया है। इस दौरान नव्या अपनी मां और नानी जया बच्चन के साथ पेरिस फैशन वीक इवेंट में पहुंची थीं। जब नव्या फैशन वीक के रैंप पर वॉक कर रही थीं, तब श्वेता उन्हें चीयर करते हुए भी नजर आईं। हालां‎कि नव्या रैंप पर वॉक के दौरान काफी खुश दिखाई दी। उनके चेहरे पर एक कॉन्फिडेंस और एक्साइमेंट साफ झलक रहा रहा था। जानकारी के अनुसार नव्या नवेली नंदा ने पेरिस फैशन वीक के रैंप पर चलने के लिए रेड कलर का ऑफ शॉल्डर मिनी ड्रेस पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और रैंप वॉक के दौरान वह अपनी मां, नानी और ऑडियंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए भी नजर आईं। नव्या इस दौरान काफी खुश दिखी और श्वेता उनके लिए हूटिंग भी करते दिखीं।

श्वेता बच्चन नंदा ने नव्या के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, लिटिल मिस लोरियल। इस पर नव्या ने स्माइली के साथ रिएक्ट भी किया है। इससे पहले, नव्या अपनी एक्साइटमेंट जता चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शयेर करते हुए बताया था कि वह रात को पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेंगी और इसे लेकर एक्साइटेड हैं। वह भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। नव्या नवेली नंदा को उनके फैंस और फॉलोवर्स बधाई दे रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पर उनकी मां और नानी बहुत खुश दिखाई दीं। श्वेता ने मां जया बच्चन के साथ भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की। इस शो के ‎लिए नव्या नवेली नंदा ने मां और नानी को अपनी ताकत बताया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!