Dark Mode
  • Wednesday, 15 July 2026
Fukushima Nuclear Plant से अपशिष्ट जल को छोड़ना बंद करे जापान : उत्तर कोरिया

Fukushima Nuclear Plant से अपशिष्ट जल को छोड़ना बंद करे जापान : उत्तर कोरिया

टोक्यो। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जापान को आपदा प्रभावित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से अपशिष्ट जल को समुद्र में छोड़ना तुरंत बंद करना चाहिए। एक बयान में कहा गया है, जापान को तुरंत परमाणु दूषित पानी के खतरनाक निर्वहन को बंद करना चाहिए जो मानव जाति की सुरक्षा और भविष्य को गंभीर रूप से खतरे में डालता है।बता दें कि जापान ने समुद्र में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का पानी छोड़ना शुरू कर दिया। जापानी समय के अनुसार दोपहर 1:03 बजे ये काम शुरू किया गया। पहले दिन करीब 2 लाख लीटर पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद इसे बढ़ाकर 4.60 लाख लीटर कर दिया जाएगा। पूर्व घोषणा के मुताबिक जापान ने समुद्र में फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। न्यूक्लियर प्लांट को मेंटेन करने वाली कंपनी ने बताया कि सबसे पहले सैंपल के तौर पर शुरुआती टैंक से थोड़ा पानी छोड़ा गया। 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप के कारण सुनामी आई, जिससे फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन रिएक्टरों में पानी भर गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!