Dark Mode
  • Saturday, 29 August 2026
धोनी के पड़ोस में बहुमंजिला इमारत बना रहे Ishan Kishan

धोनी के पड़ोस में बहुमंजिला इमारत बना रहे Ishan Kishan

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की रांची में एक आलीशान बहुमंजिला इमारत बन रही है। ये इमारत पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बंगले के ठीक बगल में है। इससे साफ है कि ईशान अब धोनी के पड़ोसी बन जाएंगे। ईशान की ये इमारत नागड़ी अंचल के बन रही है। इसमें 11 मंजिला बनी हुई हैं। एक रिेपोर्ट के अनुसार रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने इस इमारत के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस 11 मंजिला भवन में निचले दो फ्लोर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित होंगे, जहां आधुनिक कार्यालय और शोरूम स्थापित किए जाएंगे। वहीं शेष आठ फ्लोर पर रिहायशी फ्लैट बनाये जाएंगे। सबसे अहम बात ये है कि स्वयं महेंद्र सिंह धोनी भी इसमें एक फ्लैट लेने वाले हैं। ईशान के पिता के अनुसार धोनी के घर के पास यह जमीन काफी पहले ही खरीद ली गई थी, और अब 11 मंजिला इमारत के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अब पूरी गति से आगे बढ़ेगा और जल्द ही रिंग रोड के किनारे ईशान का यह बहुप्रतीक्षित इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। इस परिसर में खेल का मैदान, इंडोर गेम्स की सुविधा, एक भव्य स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम, मेहमानों के लिए गेस्ट हाउस, सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए कम्युनिटी हॉल, हरा-भरा गार्डन, सैलून-पार्लर की सुविधा, मेडिकल स्टोर और डिपार्टमेंटल स्टोर भी एक ही परिसर में रहेंगे। इस परियोजना की नींव दिसंबर 2022 में भूमि पूजन के साथ रखी गई थी। इसके लिए शगुन ईशान इंफ्रा नामक एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का गठन किया गया है, जिसके तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!