Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
पुणे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, मासूम को 800 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद

पुणे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, मासूम को 800 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद

मुंबई। पुणे में एक  एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटर पर बैठा सात साल का बच्चा कार में ही फंस गया। कार के साथ वह करीब 800 मीटर तक घसिटता हुआ चला गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मारी। स्कूटर को एक महिला चला रही थी और उनके साथ बच्चा भी था। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। कार लड़के को 700-800 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गईं। मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय ड्राइवर नशे में था। पुणे के चारोली फाटा में जब लड़का और उसकी मां पर स्कूटर से जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लड़के ने दम तोड़ दिया। मां को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में 40 साल के राहुल तपकिर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!