Dark Mode
  • Wednesday, 21 October 2026
सिराज पर निशाना साधने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों पर बरसे  Gavaskar

सिराज पर निशाना साधने के लिए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों पर बरसे Gavaskar

ब्रिस्बेन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों की आलोचना की है। गावस्कर ने एडीलेड में दिन रात्रि टेस्ट में मोहम्मद सिराज को निशाना बनाये जाने को लेकर ये आलोचना की है। गावस्कर के अनुसार इन क्रिकेटरों ने दोहरा चरित्र दिखाया है। दूसरे टेस्ट में ट्रेविस हेड ने शतक पूरा करने के बाद छक्का लगाया जिसके बाद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया और ड्रेसिंग रूम की ओर जाने का इशारा किया था। हेड ने दावा किया कि उन्होंने आउट होने के बाद सिराज से कहा था कि ‘अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भारतीय गेंदबाज ने इस बात को गलत बताया। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और हेड को फटकार लगाई गई जबकि दोनों खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक-एक निकारात्मक अंक भी दिया। गावस्कर ने तंज कसा है कि सिराज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के दिग्गजों से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है।

ऐसी प्रतिक्रिया वहीं दे रहे जिन्हें मैदान पर इस तरह के व्यवहार के लिए जाना जाता है। उन्होंने साथ ही कहा ससे ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक नाराज हो सकते हैं कि सिराज ने शानदार शतक बनाने वाले स्थानीय खिलाड़ी को आक्रामक इशारा किया। गावस्कर ने दोहरे चरित्र पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे यही लोग अपने खिलाड़ियों के असभ्य व्यवहार का समर्थन करते हैं। उन्होंने लिखा, ‘यह लोग हालांकि अगले सत्र में की एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के किसी तेज गेंदबाज की इंग्लैंड के बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह की हरकतों को सही करार देंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!