Dark Mode
आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने Dhoni

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने Dhoni

विशाखापट्टनम। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिल्स के खिलाफ हुए एक अहम मुकाबले में अपनी आक्रामक पारी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। धोनी ने इस मैच में 16 गेंद पर 37 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए और 4 चौके लगाये। धोनी अपनी इस आक्रामक पारी के साथ ही आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाजी बन गये हैं। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर एक पर हैं। रोहित के नाम 261 छक्के हैं। वहीं धोनी के नाम अब 242 छक्के हो गये हैं जबकि विराट कोहली के नाम 241 छक्के हैं।

वहीं आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूनिया भर के बल्लेबाजों में धोनी पांचवें नंबर पर आ गये हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम सबसे अधिक 357 छक्के हैं। रोहित ने आईपीएल में धोनी से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दोनों के बीच 19 छक्कों का अंतर है। ऐसे में धोनी का रोहित से आगे निकलना संभव नजर नहीं आता है पर विराट कोहली के साथ उनका मुकाबला जारी रह सकता है क्योंकि दोनो के बीच केवल एक छक्के का अंतर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियन बैटर डेविड वॉर्नर के नाम 234 छक्के हैं और वह भी इनके करीब आ सकते हैं। वार्नर सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, सुरेश रैना और आंद्र रसेल भी 200 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!