Dark Mode
  • Wednesday, 15 July 2026
CM Shivraj के प्रति आभार माना संविदा कर्मचारियों ने

CM Shivraj के प्रति आभार माना संविदा कर्मचारियों ने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवास पर संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंटकर संविदा कर्मचारियों के कल्याण के लिए लागू की गई सेवा शर्तों के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने संविदा कर्मचारियों के जीवन में निश्चिंता लाने के लिए यह फैसले लिए। पूर्व में भी कर्मी कल्चर खत्म करने, अध्यापक पद का सम्मानजनक नाम देने का निर्णय लिया गया था। शासकीय सेवकों और सभी संविदा कर्मचारियों के हित में राज्य सरकार संवेदनशील होकर कार्य कर रही है।

 

इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय सिंह और सुल्तान सिंह शेखावत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!