Mahatma Gandhi College of Law में महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति ने गणेश उत्सव हर्षोल्लाहस से मनाया
ग्वालियर/महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ़ लॉ में महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति द्वारा गणेश उत्सव हर्षोल्लाहस से मनाया गया। ग्रीन गणेश अभियान के अंतर्गत इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया तथा 28 अगस्त से 06 सितंबर तक उत्सव मनाया गया इस दौरान महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं रंगोली एवं पॉट पेंटिंग थीम पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता थीम सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। अंतिम दिवस महाविद्यालय अध्यक्ष यशपाल तोमर जी एवं महाविद्यालय उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह तोमर द्वारा श्री गणेश जी की महा आरती के पश्चात प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक द्वारा बाल गंगाधर तिलक जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसपीएस राघव द्वारा श्री गणेश उत्सव के महत्व को बताया। महाविद्यालय उपाध्यक्ष जन्मजेय सिंह तोमर द्वारा छात्रों की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार जीवन में अपनी संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़े। महाविद्यालय के अध्यक्ष यशपाल तोमर द्वारा सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण एवं श्री गणेश जी के जीवन चरित्र को अपने निजी जीवन में अमल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का कार्यक्रम का संयोजन सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रुबी गुप्ता एवं संचालन प्रोफेसर विमला प्रजापति द्वारा तथा आभार प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र कुमार जी द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रोफेसर नोवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर श्रद्धा सोम सिंह, प्रोफेसर अंकिता सिंह राजावत, प्रोफेसर सौम्या गुप्ता, प्रोफेसर अनुपमा वैद्य, प्रोफेसर गिरिराज शर्मा, प्रोफेसर मनीषा गिर, राजकुमार गुप्ता, नितिन कुमार, उदय सिंह, शैलेंद्र एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रंगोली-प्रियांशी गीते, अनीशा,अमरीन, ध्रुव,पॉट पेंटिंग-रोशनी, अनीशा, नियति नृत्य-जानवी, खुशी , सानिया, अनीशा गायन -सचिन, रितू दीक्षित , आकाश समूह गायन में विशेष प्रस्तुति मुस्कान एवं निशा तथा समूह नृत्य में विशेष प्रस्तुति मुस्कान एवं रुचि की रही। महाविद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं सांप्रदायिक सद्भावना से ओत-प्रोत स्वप्रेरणा से पारंपरिक परिधान में सम्मिलित हुए यह दृश्य मनमोहक रहा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Recent Posts
dd
- Post By News
- October 22, 2026