Dark Mode
Bindyarani ने राष्ट्रमण्डल खेलों में कांस्य जीता, राष्ट्रपति ने दी बधाई

Bindyarani ने राष्ट्रमण्डल खेलों में कांस्य जीता, राष्ट्रपति ने दी बधाई

ग्लासगो। भारत की बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम ने राष्ट्रमण्डल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। महिला भारोत्तोलक बिंद्यारानी ने ये पदक 58 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। बिंद्यारानी की जीत के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदक संख्या अब छह तक पहुँच गई है।बिंद्यारानी ने कुल मिलाकर 199 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 112 किलोग्राम का वजन शामिल था। स्नैच में उन्होंने अपने तीनों प्रयासों में 83 किग्रा, 85 किग्रा और 87 किग्रा वजन उठाया। इस राउंड में इंग्लैंड की एलिजा प्रैट ने भी 87 किग्रा उठाया था पर प्रयासों के क्रम में बिंद्यारानी उनसे आगे रहीं, इसलिए एलिज चौथे स्थान पर खिसक गयी। वहीं नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने स्नैच में 103 किग्रा उठाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में बिंद्यारानी 110 किग्रा के अपने पहले प्रयास में विफल रहीं पर दूसरे प्रयास में 112 किग्रा वजन उन्होंने उठाया। वहीं तीसरे प्रयास में 116 किग्रा उठाने में वह सफल नहीं रहीं। इसके बाद भी वह पोडियम पर तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। वहीं स्वर्ण पदक नाइजीरिया की रफियातू फोलाशादे लावाल ने कुल 229 किग्रा भार उठाकर जीता, जबकि कनाडा की एन सोफी ताशेरो 215 किग्रा के साथ रजत पदक जीता।

  • राष्ट्रपति ने दी बधाई


बिंद्यारानी देवी की इस ऐतिहासिक सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया में एक विशेष पोस्ट साझा कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके अदम्य साहस व दृढ़ता को सराहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा, ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई। आपके लचीलेपन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!