Babar Azam ने दो साल बाद टी20 में लगाया शतक
पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 100 रन बनाये
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने यहां पारी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शतक लगाया है। आजम लंबे समय के बाद टी20 प्रारुप में शतक लगाने में सफल हुए हैं। उन्होंने ये शतक दो साल बाद लगाया है। आजम ने पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 100 रन बनाये। पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए आजम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में शतक लगाया। अंतिम गेंद में उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई। बाबर को शतक पूरा करने के लिए दो रन चाहिए थे जो उन्होंने अंतिम गेंद पर ऑन-ड्राइव खेलकर बना लिए। यह बाबर का 12वां टी20 शतक था और ये फरवरी 2024 के बाद पहली बार बना है। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम 22 शतक हैं। यह उनका तीसरा पीएसएल शतक भी था।
ये तीनों ही उन्होंने पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए बनाये हैं. इनमें से दो शतक क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ भी बने हैं। इससे पहले साल 2023 सीजन में रावलपिंडी में उन्होंने 65 गेंद में 115 रन बनाये थे। 52 गेंद में बना यह शतक उनके करियर का दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने सबसे तेज शतक 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में लगाया था। तब उन्होंने 59 गेंद में 122 रन बनाए थे।
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!