Dark Mode
  • Thursday, 22 October 2026
Asian Para Games : भारत की शीतल ने जीता स्वर्ण

Asian Para Games : भारत की शीतल ने जीता स्वर्ण

हांगझू। यहां जारी एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत की महिला तीरंदाज शीतल देवी ने स्वर्ण पदक जीता है। शीतल ने सरिता के साथ जोड़ी बनाते हुए महिला टीम की ओर से रजत जबकि राकेश कुमार के साथ मिश्रित वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा एक स्वर्ण एकल मुकाबले में जीता। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के लोइधर गांव की 16 वर्ष की शीतल देवी ने इस सप्ताह देश के लिए तीरंदाजी में दो पदक जीते हैं। शीतल ने मुंह और पैरों की सहायता से ये कमाल किया है।

वो अपने दाहिने पैर से धनुष को पकड़ती हैं और संतुलित करती है। वहीं अपने दाहिए कंधे से जुड़े एक मैनुअल रिलीजर का इस्तेमाल करके स्ट्रिंग को पीछे खींचती हैं और 50 मीटर दूर लक्ष्य को भेदने के लिए मुंह में रखे ट्रिगर का इस्तेमाल करती हैं। इस दौरान वह पूरे समय अपने बाएं पैर के बल सीट पर खुद को सीधा रखती हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!