जंग के बीच, रूस की नींद उड़ाने वाला Ukraine का सीक्रेट ड्रोन
- दुनियाभर में हो रही चर्चा, न नाम, न चेहरा, न फोन नंबर
कीव। रूस की सैन्य अड्डों और तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन द्वारा किए जा रहे लगातार और घातक हमलों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तनाव में डाल दिया है। चार साल पहले जिन्होंने सोचा था कि वे कुछ दिनों में कीव पर कब्जा कर लेंगे, आज उसी यूक्रेन की गुप्त ड्रोन इकाइयां रूस के अंदर तक हमला कर रही हैं, जिससे रूस की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि इन हमलों को अंजाम देने वाले सैनिक नाम, चेहरा, फोन नंबर… सब कुछ गुप्त रखते हुए लगभग अंधेरे में रहकर काम करते हैं। उनकी जिंदगी जीने का तरीका बेहद अलग है, जो सख्त गोपनीयता के नियमों से बंधा है।
खबरों के अनुसार, इस इकाई के एक सदस्य डेनिस (बदला हुआ नाम) 2025 से इन हमलों में शामिल हैं, लेकिन उसके दोस्तों और माता-पिता को भी उसकी असली भूमिका की कोई जानकारी नहीं है। यूनिट के नियम बेहद सख्त हैं। इस यूनिट ने रूस पर कई बड़े हमले किए हैं, जिनमें जून में मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर हमला शामिल है, जिससे राजधानी के आसमान में घना काला धुआं छा गया था। इसी तरह, सेंट पीटर्सबर्ग पर भी हमला किया गया था, जब वहां एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा था। कीव इन हमलों को मॉस्को द्वारा यूक्रेनी शहरों पर किए जा रहे रात के बमबारी का उचित जवाब बताता है। यूक्रेन हर हफ्ते रूस के ईंधन डिपो और रिफाइनरियों को निशाना बनाकर मॉस्को की ऊर्जा आय को कम करने की कोशिश कर रहा है। डेनिस कहते हैं कि वे दुश्मन के लिए बेहद महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाले लक्ष्य हैं, इसलिए गोपनीयता परम आवश्यक है।
इस यूनिट के सदस्यों के नाम, उम्र और चेहरे पूरी तरह गुप्त रखे जाते हैं। उनकी तस्वीरें या वीडियो लेना भी प्रतिबंधित है। वोरोन उपनाम वाले एक सैनिक ने बताया कि वे जानते हैं कि उनके परिवारों और खुद के लिए कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए वे यथासंभव अंधेरे में रहना चुनते हैं। वोरोन पहले चित्रकार और मार्शल आर्ट प्रशिक्षक थे। विवाहित और एक बच्चे के पिता वोरोन कहते हैं कि उनकी पत्नी को उनके काम पर शक तो है, लेकिन वह सवाल नहीं पूछती। उनके परिवार और दोस्त अभी भी मानते हैं कि वह स्पेशल फोर्स में सेवा दे रहे हैं। सैन्य खुफिया के एक अधिकारी ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें पहचानना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों की तरह कपड़े पहनकर घूमते हैं, जैसे शर्ट और जींस में। सार्वजनिक स्थानों पर मिशन की कोई चर्चा नहीं होती, यहां तक कि टेकऑफ या विंग जैसे शब्द भी वर्जित हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!