Dark Mode
नाव डूबने से 49 की मौत,140 लापता

नाव डूबने से 49 की मौत,140 लापता

यमन। यमन में अदन तट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग लापता हो गए। नाव में 260 लोग सवार थे, इनमें से सबसे ज्यादा लोग इथियोपिया और सोमालिया के थे। शरणार्थी ईस्ट अफ्रीका से यमन जा रहे थे।

ये लोग ईस्ट अफ्रीका के सोमालिया से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे निकले थे, जो यमन से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें 71 लोगों को बचा लिया गया। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!