Dark Mode
Dhawan ने सोफी शाइन से की दूसरी शादी

Dhawan ने सोफी शाइन से की दूसरी शादी

मुम्बई। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी बार दूल्हा बने हैं। धवन ने आयरलैंड की सोफी शाइन के साथ दूसरी शादी रचाई। उनकी शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। धवन ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में भी साझा की हैं। इसके साथ ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी धवन के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने इस जोड़े को बधाई दी है। रणवीर ने धवन को बधाई देते हुए लिखा, बधाई और भगवान का आशीर्वाद बना रहे भाई,। वहीं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने लिखा, बधाई हो पाजी और भाभी जी, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने दिल वाली इमोजी बनाई। वहीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी दोनो को बधाई दी है। धवन जहां शेरवानी में वहीं सोफी खूबसूरत लहंगे में नजर आई।

शादी की तस्वीरों में दोनो ही बेहद खुश दिखे। धवन और सोफी की सगाई जनवरी में हुई थी। इसके बाद से ही शादी की तैयारी चल रही थी। इनकी सगाई की तस्वीरों को भी प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। ये दोनो ही पिछले काफी सयम से रिलेशनशिप में थे। धवन की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया की आयेशा मुखर्जी से हुई थी जिनसे उन्हें एक बेटा जोरावर है। धवन और आयशा के बीच आठ साल के बाद तलाक हो गया था। उसके बाद से ही शिखर अकेले पड़ गये थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!